फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Breaking stones made 400 meters path, increased pressure to remove debris

पत्थरों को तोड़कर 400 मीटर रास्ता बनाया, मलबा हटाने के लिए बढ़ा दबाव

Tue, 12 Jul 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Breaking stones made 400 meters path, increased pressure to remove debris
सूर्यधार बांध से तीन किमी आगे बनी झील तक पहुंचाने के लिए अभी तक महज 400 मीटर रास्ता तैयार हो सका है। पोकलेंड मशीन की मदद से रास्ता तैयार किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द रास्ता तैयार कर मलबा हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गडूल ग्रामसभा के सैबूवाला गांव में इठारना कालमन कुखई मार्ग की कटिंग के मलबे से बनी कृत्रिम झील तक रास्ता बनाने के लिए मंगलवार को भी विभागीय अधिकारियों की निगरानी में पोकलेंड मशीन ने काम किया। अधिकारियों के अनुसार अभी तक 400 मीटर रास्ता तैयार हो पाया है। कई स्थानों पर पत्थरों को भी तोड़ा जा रहा है। जिससे कई बार मशीनों में भी दिक्कतें आई हैं।
विज्ञापन

गडूल ग्राम प्रधान धर्मपाल ने बताया कि कृत्रिम झील को ग्रामीण खतरा मान रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला से जल्द समाधान कराने का अनुरोध किया गया है। ग्रामीण चाहते हैं कि विभाग जल्द अपना काम कर दे। पंचायत की ओर से एनओसी दी जा चुकी है। जरूरत पड़ी तो ओर सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई नरेंद्र नगर के सहायक अभियंता मनोज शर्मा ने बताया कि विभाग पूरी जिम्मेदारी से झील तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाने का काम कर रहा है। अधिकारियों की ओर से झील की निगरानी की जा रही है। बताया कि झील का पानी डिस्चार्ज भी हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कई बार मशीनों में भी दिक्कतें आ रही हैं। रास्ता बनाने का काम लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed