फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   booth ready for voting

मतदान के लिए तैयार हुए बूथ स्थल

Sun, 13 Feb 2022 08:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
booth ready for voting
14 फरवरी मतदान दिवस पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बूथ स्थल तैयार हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन की टीम इसकी निगरानी में जुुट गई है।
विज्ञापन

रविवार को मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज में टिहरी प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई हैं। यहां मतदाताओं के लिए चार बूथ स्थल बनाए गए हैं। इसके अलावा दो बूथ स्थल जनार्दन पब्लिक स्कूल मुनिकीरेती में बनाए गए हैं। उधर, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भी पौड़ी जिला प्रशासन ने मतदान के लिए पूरी व्यवस्थाएं जुटा दी हैं। यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला में दो-दो बूूथ स्थल बनाए हुए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक बृजभूषण बमराड़ा ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों और मतदाताओं के लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई हैं। बूथ स्थलों पर पोलिंग पार्टियों के लिए खाने पीने की व्यवस्थाएं बना दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed