फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bollywood actors joined Ganga Aarti

परमार्थ निकेतन के गंगा आरती में शामिल हुए बॉलीवुड कलाकार

Tue, 16 Feb 2021 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actors joined Ganga Aarti
परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में शामिल हुई अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और अन्य कलाकार। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन गंगा तट पर आयोजित गंगा आरती में भजन सम्राट अनूप जलोटा, रामानंद सागर की धारावाहिक रामायण’ में मां सीता का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्टर दीपिका चिखलिया और धारावाहिक शकलका बूम बूम, जय गंगा मैया, गायत्री महिमा, फिल्म नायक, द सुपर हीरो, अंजाने द अननोन समेत कई फिल्मों में सह अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली एकता जैन, शामिल हुए।
विज्ञापन

आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिये साहित्य और सिनेमा का बहुत बड़ा योगदान है, इसलिये फिल्मों और धारावाहिक के माध्यम से जो दिखाया जाता है वह राष्ट्रभक्ति एवं एकता की भावना को बढ़ाने वाला हो, क्योंकि फिल्में वह माध्यम है जिससे मानवता की बहुत बड़ी सेवा हो सकती है। फिल्में वास्तव में समाज का दर्पण होती है और उनकी भूमिका भी बहुआयामी है। इसलिए सिनेमा को समाज हितैषी और मागदर्शक की भूमिका निभाना होगा। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती के साथ प्रयागराज कुम्भ में बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि महाभारत में भगवान कृष्ण कहते हैं, कि ‘जो कुछ करना है, वह सब कुछ करो, लेकिन लालच, अहंकार, वासना और ईष्या के बिना व प्रेम, करुणा, विनम्रता और भक्ति के साथ करो। अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने कहा कि अक्सर हमें लगता है कि हम बेहद व्यस्त जीवन जीते हैं औरप हमें लगता है कि हमारे पास खुद के लिए भी पर्याप्त समय नहीं है, परन्तु परमार्थ निकेतन जैसे आध्यात्मिक व पवित्र स्थान पर आकर यहां की दिनचर्या ने मुझे खुद से जुड़ने और जानने का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed