{"_id":"5861640e4f1c1b8640eec05b","slug":"bollywood-actor-vivek-oberoi-family-arrived-with-swargashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार संग स्वर्गाश्रम पहुंचे बॉलीवुड कलाकार विवेक ओबरॉय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार संग स्वर्गाश्रम पहुंचे बॉलीवुड कलाकार विवेक ओबरॉय
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन आश्रम में परिवार संग आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदांनद सरस्वती से मुलाकात करते बॉलीवुड कलाकार विवेक ओबरॉय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा, गैंग, काल, ग्रेट गैंड मस्ती जैसे कई फिल्मों में अभिनय कर चुके बॉलीवुड के मशहूर कलाकार विवेक ओबरॉय सोमवार दोपहर अपनी पत्नी प्रियंका, बेटे विवान, बेटी अमिया, बहन मेघना और उनके पति अमित, भांजे शिवांग, अर्जुन के साथ स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे।
विज्ञापन
आश्रम में उन्होंने आश्रम अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्रम में भोजन किया। इसके बाद वह परिजनों के साथ मिलकर स्वर्गाश्रम मुख्य बाजार भ्रमण पर निकले और खरीदारी की। बाजार में घूमते समय उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचवाए। इस दौरान गंगा नदी में बोट का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विवेक ओबरॉय ने बताया कि वह बच्चों के स्कूली अवकाश के चलते तीर्थ नगरी आए हैं। देर सांय उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर होने वाली सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। बताया गया है कि वह अभी दो दिन तीर्थ नगरी में रहेंगे।
विज्ञापन