{"_id":"5818f38f4f1c1bc132436922","slug":"bollywood-actor-chandrachud-of-the-ganga-arti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूंड़ ने की गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूंड़ ने की गंगा आरती
rishikesh
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
अभिनेता चंद्रचूंड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड कलाकार चंद्रचूंड़ मंगलवार की देर शाम परिजनों के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। यहां पर उन्होंने परिजनों के साथ गंगा आरती की। कहाकि गंगा के जल को स्पर्श करते ही अपार शांति मिली है। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
मंगलवार को परमार्थ निकेतन पहुंचने पर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बॉलीवुड कलाकार चंद्रचूंड़ को आश्रम में संचालित होने वाले गतिविधियों की जानकारी दी। गंगा आरती में शामिल होने के दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। आश्रमाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण, शौचालय निर्माण आदि विषयों पर यदि अभिनेता इन्हें विज्ञापनों के माध्यम से प्रसारित करें तो समाज में जागरुकता आएगी।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि गंगा जल को स्पर्श करते ही अपार शांति का अनुभव कर रहा हूं। मैं स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता कार्यक्रम में सहयोग करता रहूंगा। इस दौरान गंगा आरती में हरिद्वार एडीएम ललित नारायण, स्वामी योगी वचनानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन