फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Board examinees late, bus stuck in jam, autos not found

बोर्ड परीक्षार्थी हुए लेट, बसे जाम में फंसी, आटो नहीं मिले

Tue, 17 May 2022 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Board examinees late, bus stuck in jam, autos not found
तीर्थनगरी में जाम के चलते बोर्ड परीक्षार्थियों को भविष्य के लिए बड़ा संकट बन रहा है। ऋषिकेश में स्कूल बसें घंटो जाम में फंसी है। जबकि हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच संचालित होने वाले ऑटो और विक्रम के चालक ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच भी बोर्ड परीक्षार्थियों को वाहन में नहीं बैठा रहे हैं। नतीजतन बच्चे परीक्षा केंद्रों तक आधे से 45 मिनट तक लेट पहुंच रहे हैं। बोर्ड परीक्षार्थी समय के आभाव में परीक्षा में पिछड़ने से परिणामों को लेकर टेंशन में हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ऋषिकेश मुख्य मार्ग और बाईपास पर जगह जगह बोर्ड परीक्षार्थी खड़े थे। परीक्षाथी विक्रम और ऑटो के हाथ दे रहे थे। लेकिन कोई भी विक्रम और ऑटो चालक बोर्ड परीक्षार्थियों को वाहन में नहीं बैठा रहे थे। अधिकांश ऑटो हरिद्वार और रायवाला से पूरी तरह यात्रियों से पैके होकर आ रहे थे। अगर किसी ऑटो या विक्रम में एक दो सवारी बैठाने की जगह भी थी तो वह स्कूली बच्चों को नहीं बैठा रहा था। बच्चे किसी तरह से मिन्नत कर ऑटो और विक्रम में बैठ रहे थे। वहीं निजी वाहनों से स्कूल जाने वाले बच्चों के सामने भी जाम की अड़चन थी। ऐसे में कई बच्चे परीक्षा केंद्र में पहुंचने में आधे घंटे से 45 मिनट तक लेट हो गए। हालांकि देरी से पहुंचने वाले बच्चों को परीक्षा केंद्र में पूरा सहयोग किया गया। परीक्षकों ने बच्चों को अतिरिक्त समय भी देने के साथ उनका हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन

सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को दी जा रही है। हालांकि जाम के कारण बसे भी लेट हो रही हैं। जूनियर छात्रों को हो रही असुविधा को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने 20 मई अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। इससे कुछ दबाव कम होगा। श्यामपुर फाटक पर फ्लाईओवर और डायवर्जन की व्यवस्था से ही समस्या हल हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव सहगल, प्रधानाचार्य, डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, गुमानीवाला
जाम के चलते स्कूल बसें लेट हो रही है। बच्चों को भी जाम और गर्मी से जूझना पड़ रहा है। पुलिस मेहनत कर रही है। लेकिन श्यामपुर में फाटक पर वाहनों की कई कतारे लग रही है। श्यामपुर और घाट चौक पर सबसे अधिक जाम की समस्या है। ऐसे में स्कूली बच्चें भी लेट हो रहे हैं। इसी कारण जूनियर बच्चों की छुट्टी जल्दी करनी पड़ रही है। बोर्ड परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में देरी हो रही है। ट्रैफिक और डायवर्जन की व्यवस्था में सुधार की जरूरत हैं।

एनडीएस में परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है। स्कूलों पर लगातार 10 और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं का दबाव है। इससे जूनियर बच्चों की कक्षा के संचालन में दिक्कत आ रही है। वहीं जाम के चलते बोर्ड परीक्षार्थी भी लेट हो रहे हैं। हालांकि परीक्षक बोर्ड परिक्षार्थियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। लेकिन परेशानी बढ़ने के चलते जूनियर बच्चों के अवकाश करना घोषित करना पड़ेगा। अगर श्यामपुर में फ्लाईओवर निर्माण और ट्रैफिक व्यवस्था में और सुधार लाया जाए तो समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।
ललिता कृष्णमूर्ति, प्रधानाचार्य, एनडीएस, श्यामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed