फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Board examinations between strong security today

कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षाएं आज से

Fri, 17 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Fri, 17 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Board examinations between strong security today
exam - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। डोईवाला ब्लॉक में परीक्षा कराने के लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 6,472 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खंड शिक्षा अधिकारी एमएल प्रसाद ने बताया कि डोईवाला ब्लॉक के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


दून रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक राजेश्वरी देवी के साथ बैठक कर परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाएं जांची। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि डोईवाला ब्लॉक में कुल 32 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्लॉक में राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल और राजकीय इंटर कालेज छिद्दरवाला परीक्षा केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। पूरे ब्लॉक में एक सचल दस्ते के साथ उपजिलाधिकारी और तहसीलदार परीक्षा केंद्रों में औचक निरीक्षण करेंगे। डोईवाला ब्लॉक में 3050 छात्र और 3419 छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed