{"_id":"679a81a52c9f1f14bf0b7fdb","slug":"blo-organization-staged-protest-in-police-station-and-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-606611-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बीएलओ संगठन ने कोतवाली में दिया धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बीएलओ संगठन ने कोतवाली में दिया धरना, प्रदर्शन
Thu, 30 Jan 2025 12:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
मतदान ड्यूटी के दौरान बीएलओ से मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए बीलएलओ संगठन ने कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने जल्द गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर आरोपी के घर के बाहर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पीड़ित बीएलओ की शिकायत पर पुलिस ने कुछ दिन पूर्व आरोपी व उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।बुधवार को बीएलओ संगठन के सदस्यों ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि मतदान के दिन 23 जनवरी को वार्ड 27 के सहायक अभियंता परियोजना खंड कार्यालय के बूथ संख्या एक पर पार्षद प्रत्याशी शौकत अली व उनके समर्थकों ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात बीएलओ कौशल्या बिष्ट के साथ मारपीट कर गालीगलौज की और गला दबाने का प्रयास किया। इस दौरान कौशल्या बिष्ट बेहोश हो गई। जिस पर कौशल्या के पति उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाए। बाद में कौशल्या की शिकायत पर पुलिस ने शौकत अली सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। संगठन ने आरोप लगाया कि 24 जनवरी को मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। आशा संगठन की प्रदेश महामंत्री ललितेश विश्वकर्मा ने कहा कि आरोपी का घर पीड़ित बीएलओ के घर से करीब एक किमी दूरी पर है। बीएलओ आशा कार्यकर्ता है। कई बार रात को भी अस्पताल जाना पड़ता है। ऐसे में कौशल्या को जान-माल का खतरा बना है। बजरंग दल ने भी कोतवाली पहुंचकर बीएलओ संगठन के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई तो आरोपी के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया के सकारात्मक आश्वासन पर बीएलओ शांत हुए। प्रभारी निरीक्षक खोलिया ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन