{"_id":"679550a4201ae69af70eef36","slug":"bjps-vineeta-registers-victory-in-tapovan-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-603976-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: तपोवन में भाजपा की विनीता ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: तपोवन में भाजपा की विनीता ने दर्ज की जीत
Sun, 26 Jan 2025 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जनपद की नगर पंचायत तपोवन में भाजपा ने परचम लहराया है। यहां अध्यक्ष पद पर भाजपा की विनीता बिष्ट ने जीत दर्ज की। सभासद के चार में से तीन पदों पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि दिलचस्प मुकाबले में एक पर निर्दलीय नरेंद्र कैंतुरा ने एक वोट से जीत दर्ज की है।
विनीता बिष्ट को 1081 वोट मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी रोशनी बिष्ट को 815 वोट मिले हैं। विनीता बिष्ट 266 वोटों से विजयी रही। यहां अध्यक्ष पद पर दो ही प्रत्याशी मैदान में थे। सभासद का एक पद निर्दलीय की झोली में गया है।तपोवन नगर पंचायत में 2360 मतदाताओं में से 1940 ने मतदान किया। वार्ड एक में भाजपा प्रत्याशी ज्याेति भंडारी को 251, निर्दलीय प्रत्याशी आदित्य कुलियाल और रेनू कंडारी को क्रमश : 99 और 89 वोट मिले। ज्योति भंडारी 152 वोटों से विजयी रही।
वार्ड दो में सबसे रोचक मुकाबला रहा। यहां निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र कैंतुरा मात्र एक वोट से विजयी रहे। नरेंद्र को 255, भाजपा के प्रत्याशी रवि भंडारी को 254 व निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र रावत को 133 वोट मिले। वार्ड तीन में भाजपा के वीरेंद्र गुसाईं को 198, निर्दलीय पूरण सिंह भंडारी को 114 तथा निर्दलीय अभिषेक शर्मा को 76 वोट मिले। भाजपा के वीरेंद्र गुसाईं ने 84 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड चार में भाजपा की आशा बिष्ट को 241 व निर्दलीय प्रत्याशी बीना पुंडीर को 173 वोट मिले। भाजपा की आशा 64 वोट से जीती।
विज्ञापन
-- -
सीवर लाइन और पार्किंग रहेगी प्राथमिकता : बिष्ट
तपोवन में पहली बार निकाय चुनाव हुए हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष विनीता बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में पार्किंग व सीवर लाइन का निर्माण उनकी प्राथमिकता में शामिल है। तपोवन क्षेत्र विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल व योग गतिविधियों के लिए विश्व भर में विशेष पहचान रखता है। इसके सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही यहां आंतरिक मार्गों व ड्रेनेज सिस्टम के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय के लिए भवन निर्माण भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विनीता बिष्ट पूर्व में नरेंद्र नगर ब्लाॅक प्रमुख भी रह चुकी हैं। इनके पति भी पूर्व में तपोवन ग्राम पंचायत के प्रधान रह चुके हैं।