{"_id":"6795515e88aee4e9820e23b5","slug":"bjps-narendra-wins-in-doiwala-wins-by-2310-votes-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-603978-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डोईवाला में बजा भाजपा के नरेंद्र का डंका, 2310 वोटों से हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डोईवाला में बजा भाजपा के नरेंद्र का डंका, 2310 वोटों से हासिल की जीत
Sun, 26 Jan 2025 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के नरेंद्र सिंह नेगी ने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सागर मनवाल को 2310 मतों से पराजित कर शानदार जीत हासिल की है। भाजपा को 17909 मत मिले जबकि कांग्रेस को 15599 मत मिले।
शनिवार को नगर पालिका चुनाव की मतगणना डोईवाला डिग्री कॉलेज के विज्ञान भवन के हॉल में की गई। ठीक आठ बजे से मतगणना एक साथ 14 टेबल पर शुरू हुई। पांच राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की देखरेख में मतगणना प्रारंभ की गई।
वार्ड और बूथवार मत पेटियां टेबल पर पहुंचती रही। मतपेटियां खुलने के बाद सबसे पहले अध्यक्ष और सदस्य के मतपत्र को अलग कर बंडल बनाए गए और उसके बाद गिनती शुरू की गई। मतगणना के शुरुआती वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चलता रहा। हालांकि भाजपा की बढ़त लगातार बनी रही।
विज्ञापन
वार्डों की गिनती में भी काफी जद्दोजहद रही। वार्ड 15 नियामवाला, वार्ड 16 तेलीवाला, वार्ड 11 केशवपुरी, वार्ड 12 राजीवनगर, वार्ड 17 कुड़कावाला में अभिकर्ता एक-एक मत पर नजर बनाए हुए थे। शाम सात बजे के आसपास मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने परिणामों की घोषणा की।
-- -
चुनाव परिणाम
नाम दल मत मिले
नरेंद्र सिंह नेगी भाजपा 17909
सागर मनवाल कांग्रेस 15599
यामिनी आप 273
राजबीर सिंह निर्दलीय 4930
थॉमस मैसी निर्दलीय 198
-- --
विधिमान्य मतों की संख्या-- -- -- - 39144
नोटा को मिले मत-- -- -- -- 235
रद्द हुए मतपत्र-- -- -- -- 1715
डाले गए कुल मतों की संख्या-- -- -- -- 40859
विज्ञापन
शनिवार को नगर पालिका चुनाव की मतगणना डोईवाला डिग्री कॉलेज के विज्ञान भवन के हॉल में की गई। ठीक आठ बजे से मतगणना एक साथ 14 टेबल पर शुरू हुई। पांच राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की देखरेख में मतगणना प्रारंभ की गई।
विज्ञापन
वार्ड और बूथवार मत पेटियां टेबल पर पहुंचती रही। मतपेटियां खुलने के बाद सबसे पहले अध्यक्ष और सदस्य के मतपत्र को अलग कर बंडल बनाए गए और उसके बाद गिनती शुरू की गई। मतगणना के शुरुआती वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चलता रहा। हालांकि भाजपा की बढ़त लगातार बनी रही।
विज्ञापन
वार्डों की गिनती में भी काफी जद्दोजहद रही। वार्ड 15 नियामवाला, वार्ड 16 तेलीवाला, वार्ड 11 केशवपुरी, वार्ड 12 राजीवनगर, वार्ड 17 कुड़कावाला में अभिकर्ता एक-एक मत पर नजर बनाए हुए थे। शाम सात बजे के आसपास मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने परिणामों की घोषणा की।
चुनाव परिणाम
नाम दल मत मिले
नरेंद्र सिंह नेगी भाजपा 17909
सागर मनवाल कांग्रेस 15599
यामिनी आप 273
राजबीर सिंह निर्दलीय 4930
थॉमस मैसी निर्दलीय 198
विधिमान्य मतों की संख्या
नोटा को मिले मत
रद्द हुए मतपत्र
डाले गए कुल मतों की संख्या