फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP workers came in support of the mayor

Rishikesh News: मेयर के समर्थन में आए भाजपा कार्यकर्ता

Mon, 07 Jul 2025 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
BJP workers came in support of the mayor
ऋषिकेश। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर का फूल मालाओं से सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पांच माह के कार्यकाल में निगम बोर्ड ने बेहतर कार्य किए हैं। बावजूद कुछ लोग विरोध के नाम पर मर्यादा लांघ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में हो रहे विकास कार्याें पर मेयर का खुलकर समर्थन किया। बीते शनिवार को परशुराम चौक के समीप मेयर शंभू पासवान व कांग्रेस नेता दीपक जाटव में तीखी नोकझोंक हो गई थी। इस दौरान मेयर के वाहन पर पथराव का प्रयास भी किया गया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने व विरोध करने का सबको अधिकार है। लेकिन मर्यादा का ध्यान रखा जाना भी जरूरी है। इस मौके पर पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, पार्षद पायल बिष्ट, संध्या बिष्ट, कविता शाह, नितिन सक्सेना, सुनीता, कपिल गुप्ता, अरुण बडोनी, बृजमोहन मनूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed