फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP will win 60 seats

बंशीधर भगत ने स्वर्गाश्रम में किया रोड शो

Sat, 27 Feb 2021 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP will win 60 seats
लक्ष्मणझूला में रोड शो कार्यक्रम करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने लक्ष्मणझूला से स्वर्गाश्रम ट्रस्ट तक रोड शो किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस बार भाजपा 60 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश में किसान अपनी फसल को सीधे कही भी अच्छे दामों में बेच सकता है। अटल आयुष्मान योजना आज हर गरीब को पांच लाख तक इलाज निशुल्क होता है। स्वरोजगार के किए सरकार की ओर से ब्याज ऋण मुक्त ऋण दिया जा रहा है। कहा कि आज उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है, प्रदेश में चारधाम यात्रा के लिए आल वेदर रोड का निर्माण हो रहा है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल का कार्य प्रगति पर है। जनधन योजना भी भाजपा की सरकार की देन है। जिससे आज सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में चारों ओर विकास की लहर दौड़ रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी, मंडल अध्यक्ष नितिन बडोला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोषी बडोला, संपत रावत, कुलदीप कुमार, वीरेंद्र रावत, जंग बहादुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरव नौटियाल, नीरज कुकरेती, गुरूपाल बत्रा, विजेंद्र बिष्ट, अलकेश कुकरेती, सुरजीत राणा, शमशेर भंडारी, हरदीप कैंतुरा, अतुल दर्शन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed