फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP will come to power on the basis of development works: Trivendra

विकास कार्यों के दम पर सत्ता में आएगी भाजपा : त्रिवेंद्र

Mon, 26 Jul 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
BJP will come to power on the basis of development works: Trivendra
माजरीग्रांट मंडल कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत का स्वागत करते पधाधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। भाजपा ने माजरी और बालावाला मंडल की कार्यसमिति में सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के दम पर ही भाजपा दोबारा सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन

माजरी ग्रांट में आयोजित मंडल कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार ने विकास के उल्लेखनीय काम किए हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य सरकार ने कराए। जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। देश की पांचवी साइंस सिटी देहरादून में बन रही है। कार्यसमिति में प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, वन पंचायत सलाहकार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष करन बोरा, माजरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, मंडल प्रभारी राजेश जुगलान, पंकज रावत, पवन लोधी उत्तम रौथाण, चंद्रभान सिंह पाल, प्रताप सिंह, जरनैल सिंह विजय सिंह, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, हरविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, रेणु चौधरी, कुसुम शर्मा, शिवप्रसाद सती आदि उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बालावाला मंडल की कार्यसमिति में भी प्रतिभाग किया। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट, बालावाला अध्यक्ष अशोक राज पंवार, सतेंद्र नेगी, बृजभूषण गैरोला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed