फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP's foundation day celebrated by hoisting the flag

ध्वजारोहण कर भाजपाईयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Wed, 06 Apr 2022 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP's foundation day celebrated by hoisting the flag
04 रायवाला में पार्टी स्थापना दिवस मनाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री प्रेम? - फोटो : RISHIKESH
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। उन्होंने ध्वजारोहण कर नरेंद्र मोदी की जनहितैषी योजनाओं पर चर्चा करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगा विहार ऋषिकेश में अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का दो सीट से 302 सीट का सफर ऐतिहासिक रहा है।
विज्ञापन

श्यामपुर मंडल के भाजपाइयों ने रायवाला के एक होटल में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को टेलीविजन के माध्यम से देखा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा परिवारवाद पर विश्वास करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि एक संगठन है। इसका हर कार्यकर्ता इस संगठन की ताकत है। हमारे संगठन की ही शक्ति है कि भाजपा देश में ही नहीं, बल्कि विश्व में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, अरुण मित्तल, गणेश रावत, रवि शर्मा, भूपेंद्र रावत, राजेश जुगलान, सुदेश कंडवाल, राम बहादुर क्षेत्री, नीलम चमोली, कमला नेगी, शोभा रावत, पुष्पा ध्यानी, इंदु थपलियाल, समा पंवार, अनीता राणा आदि शामिल थे।
उधर, रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि हमारी पार्टी समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के कल्याण के लिए काम करती है।
इस मौके पर संजय शास्त्री, संजय व्यास, सरोज डिमरी, इंद्रकुमार गोदवानी, जयंत किशोर शर्मा, कपिल गुप्ता, संदीप गुप्ता, पार्षद शिवकुमार गौतम, प्रदीप कोहली, पार्षद विकास तेवतिया, राजू शर्मा, अनीता तिवाड़ी, उषा जोशी, गोपाल सती, बृजेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, रविंद्र राणा, माधवी गुप्ता और मोनिका गर्ग आदि शामिल थे।

भाजपाईयों ने मनोहरकांत ध्यानी को भेंट किया पुष्पगुच्छ
भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपाईयों ने गंगानगर स्थित पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहरकांत ध्यानी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भाजपाईयों ने उन्हें पार्टी की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने ध्यानी को शॉल ओढ़ाकर पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, अनूप बिष्ट, संजय ध्यानी, दिनेश राणा, मनोज बिजल्वाण, रवि चौरसिया, कलपेंद्र चौहान, पुनीत कालरा, संजीत यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed