{"_id":"0e62b73a3c049d8097be846a2e6009b5","slug":"bjp-members-send-memorandom-to-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला बजट से बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला बजट से बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 26 Nov 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर क्षेत्र में अर्द्धकुंभ मेला बजट से निर्माणाधीन शहर की सड़कों की गुणवत्ता को लेकर भाजपाइयों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मानकों की अनदेखी के चलते सड़कों के जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने नगर पालिका के अंतर्गत विभिन्न विवादित प्रकरणों की भी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि, निकाय और जल संस्थान में आपसी तालमेल नहीं होने से सड़कों के निर्माण के बाद उन्हें खोदकर चेंबरों की मरम्मत की जा रही है, इससे सड़कें खराब होने लगी हैं। बृहस्पतिवार को सांसद प्रतिनिधि पंकज गुप्ता के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि नगर क्षेत्र में मेला बजट से निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता ठीक होने से वह बनते ही उधड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में एलईडी खरीद में वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप भी लगाया, साथ ही इस मामले में की गई जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, राजपाल सेनी, राकेश पाल, राकेश वर्मा, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, प्रकांत कुमार, विवेक गोस्वामी, शुभम, मनीष मिश्रा, धर्मपाल सिंह, महेश आर्या, विजय धीमान, शिवम अग्रवाल, शुभम प्रजापति, रवि कपूर, हर्ष, राधेमोहन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन