{"_id":"56f98f564f1c1b6521f002ba","slug":"bjp-mals-welcome-at-jollygrant-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा विधायकों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा विधायकों का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
विधायक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद उत्तराखंड वापसी करने पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायकों के समूह का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। भाजपा विधायकों का दल सोमवार को दोपहर में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा। करीब डेढ़ बजे सबसे पहले खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी निकले इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, भाजपा राज्य अध्यक्ष अजय भट्ट ने एयरपोर्ट से बाहर निकलकर कांग्रेस पर हमला बोला।
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सैनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विधायकों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से सरकार का पतन हुआ है। कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन उचित कदम है। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थकों ने कंधों पर उठाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के रानीपुर विधायक आदेश चौहान, संजय गुप्ता, यतीशवरानंद, यमकेश्वर विधायक विजय बडथ्वाल, हरभजन सिंह चीमा आदि का भी स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जीतेंद्र नेगी, नरेश बंसल, खजानदास, संर्पूण रावत, पुरूषोत्तम डोभाल, राजेन्द्र पंवार , संजय चमोली, रविन्द्र बैलवाल, सुबोध जायसवाल, दीपकचंद, शैलेन्द्र कौर, अनिता मंमगाई, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन