फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP has increased the self-respect of women: Ritu Khanduri

भाजपा सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का स्वाभिमान: रितु खंडूड़ी

Fri, 24 Dec 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
BJP has increased the self-respect of women: Ritu Khanduri
ऋषिकेश। यमकेश्वर में महिला मोर्चा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी भूषण ने शिरकत किया। विधायक ने यमकेश्वर ब्लॉक के 86 ग्राम सभाओं की सौ कीर्तन मंडलियों को कीर्तन के वाद्य वाद्य यंत्र वितरित किए। कार्यक्रम में अटल अवार्ड सुशासन दिवस की विजेता यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, रेणु उनियाल और अमृत वर्षा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक रितु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का स्वाभिमान बढ़ा है। महिलाओं के सम्मान के लिए मोदी सरकार ने अनेक कार्य किए। पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत चुनाव लड़ने का अधिकार भाजपा की सरकार ने ही दिया है। आज डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में ऑलवेदर रोड, स्वच्छता मिशन के तहत घर-घर शौचालय, स्वास्थ्य के लिए उत्तराखंड में अटल आयुष्मान योजना, मुद्रा लोन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाएं प्रदेश में चल रहे हैं। विधायक ने कहा कि यमकेश्वर विधानसभा में उनके कार्यकाल में 390 किलोमीटर से अधिक की सड़कों का निर्माण हुआ है, पयेजल योजना से गांव में पानी पहुंचाया, सोलर योजना के तहत गांव में लाइट लगवाई। समूहों के माध्य्म से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम मैंदोला, जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़, प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़, भरतलाल, विक्रम रौथाण,अजय रावत, पल्लवी लखेड़ा, पवित्रा देवी, शशि पायल, मीनाक्षी गौड़, सुनीता रावत, मीना देवी, मनीषा देवी, दीपा देवी, सरोजनी देवी, गीता देवी, उर्मिला नेगी, बबीता राणा, कृष्णा देवी, दीपा राणा, अनुज नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed