फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP grossly neglected rural areas - Jayendra Ramola

भाजपा ने की ग्रामीण क्षेत्रों की घोर उपेक्षा - जयेंद्र रमोला

Sun, 06 Feb 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
BJP grossly neglected rural areas - Jayendra Ramola
विधानसभा ऋषिकेश से कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि 15 सालों के दौरान ऋषिकेश का विकास शून्य रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों की घोर उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है उससे भाजपा प्रत्याशी की हार तय है।
विज्ञापन

रविवार को विधानसभा ऋषिकेश से कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने ग्राम सभा खैरी कलां में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस नेता दिनेश पंवार कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रोटोकॉल विधायक ने 15 सालों के दौरान क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब जनता ऋषिकेश को भाजपा मुक्त करने जा रही है। जनसंपर्क के दौरान उपप्रधान रोहित नेगी, रमा चौहान, निर्मल, दिनेश पाल सिंह नेगी, सतेंद्र रावत, दिनेश बिष्ट, महेश चौहान, विजय पाल जेठूरी, चन्द्र मोहन नेगी, पंकज, रमेश रांगड, सुभाष नेगी, राजेंद्र राणा, गौरव राणा, विक्रम, मेहर, अनिल रावत, शीशपाल रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed