फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP government is neglecting Rishikesh: Kharola

डबल इंजन की सरकार में ऋषिकेश के विकास में रोड़ा

Sat, 27 Aug 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP government is neglecting Rishikesh: Kharola
ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटाने की मांग को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला के नेतृत्व में पुरानी चुंगी पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार पर ऋषिकेश की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री के अधिकांश कांग्रेसी पार्षदों को नजरबंद करने के कारण पुतला फूंकने का कार्यक्रम देर से हो पाया।
विज्ञापन

पुतला दहन कार्यक्रम के बाद पार्षदों को संबोधित करते हुए राजपाल खरोला ने कहा कि प्रदेश सरकार ऋषिकेश शहर की उपेक्षा कर रही है। ऋषिकेश में मेयर और कैबिनेट मंत्री की आपसी लड़ाई में पूरा शहर पिस रहा है। डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद ऋषिकेश शहर का उम्मीदों के अनुरूप विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि मेयर के कार्यकाल को चार साल हो गए, लेकिन आज तक गोविंदनगर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा नहीं हट पाया। ट्रंचिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने के लिए गुमानीवाला क्षेत्र में जगह चिह्नित की गई लेकिन वहां से भी विरोध करवाया जा रहा है। गोविंद नगर में करीब 35 साल से कूड़े की बदबू के कारण आसपास के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश में दो-दो जनप्रतिनिधि भाजपा के होने और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होने के बावजूद विकास का पहिया रोका जा रहा है। पुतला फूंकने वालों में महंत विनय सारस्वत, पार्षद अजीत गोल्डी, देवेंद्र प्रजापति, चेतन चौहान, गुरविंदर सिंह, शकुंतला शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, मदन मोहन शर्मा, बलबीर सिंह रावत, हरिराम वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पार्षदों को किया नजरबंद
ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर कांग्रेसी पार्षदों की ओर से मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने और उनके कार्यक्रम का विरोध करना था। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कांग्रेसी पार्षद देवेंद्र प्रजापति, अजीत सिंह गोल्डी, चेतन चौहान, गुरविंदर सिंह गुर्री सहित दो महिला पार्षदों को सुबह 8:30 बजे उनके घरों से क्षेत्र की चौकियों को बुला दिया था। जब 11:30 बजे मुख्यमंत्री एम्स में आयोजित कार्यक्रम से गए, तब ही पार्षदों को छोड़ा गया। उसके बाद पार्षदों ने पुरानी चुंगी में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed