फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP expels councilor's husband on charges of indiscipline.

Rishikesh News: अनुशासनहीनता के आरोप में पार्षद पति को भाजपा ने किया निष्कासित

Thu, 30 Jul 2026 08:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 30 Jul 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
BJP expels councilor's husband on charges of indiscipline.
निराश्रित पशुओं के मुद्दे पर नगर निगम घेराव में हुए थे शामिल
विज्ञापन

पार्षद पति बोले- जनता की आवाज उठाने की मिली सजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। निराश्रित पशुओं की समस्या के विरोध में नगर निगम घेराव में शामिल होना भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व पार्षद पति एकांत गोयल को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया है। कार्रवाई के बाद गोयल ने इसे मेयर के दबाव में लिया गया फैसला बताते हुए तानाशाही का आरोप लगाया है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व पार्षद पति एकांत गोयल ने कहा कि बृहस्पतिवार को वह क्षेत्रवासियों की समस्या को लेकर नगर निगम परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उनका कहना है कि प्रदर्शन पार्टी के खिलाफ नहीं था, बल्कि शहर में बढ़ते निराश्रित पशुओं के आतंक से लोगों को निजात दिलाने की मांग को लेकर किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उठाना जनप्रतिनिधि का दायित्व है। गोयल ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान मेयर के खिलाफ नारेबाजी हुई, जिसके बाद मेयर की शिकायत पर पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने इसे तानाशाही बताते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे पर आवाज उठाने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया है। एकांत गोयल की पत्नी संध्या बिष्ट गोयल गंगानगर वार्ड नंबर 20 से पार्षद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि एकांत गोयल को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि गोयल के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें मिली थीं। सभी शिकायतों और पार्टी अनुशासन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed