फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP counted the achievements of the center and the state

भाजपा ने गिनाई केंद्र और राज्य की उपलब्धि

Sun, 21 Nov 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP counted the achievements of the center and the state
12 हर घर भाजपा अभियान चलाते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के संपर्क अभियान के तहत हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शहर के विभिन्न बाजारों में संपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन

अग्रवाल ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और विभिन्न मोहल्लों में घर घर पहुंचकर संपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। संपर्क अभियान का स्टीकर दुकानों में चिपकाया। विस अध्यक्ष ने कहा है कि साढ़े चार साल में ऋषिकेश विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी विकास हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सैनिकों का कल्याण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्वतीय क्षेत्रों का विकास, घर घर शिक्षा, हर वर्ग को शिक्षा, कमजोर वर्ग का विकास आदि विषयों को लेकर सरकार जनता के समक्ष अपना संपर्क अभियान चला रही हैं। जनता में भाजपा के प्रति सकारात्मक संदेश है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, दिनेश सती, संजय शास्त्री इंद्र कुमार गोदवानी, सरोज डिमरी, कपिल गुप्ता, शिवकुमार गौतम, जयंत किशोर शर्मा, बृजेश शर्मा, हरीश आनंद, ऊषा जोशी, नितिन सक्सेना, हरिशंकर प्रजापति, राकेश चंद, ऋषि राजपूत, विकास तेवतिया, हरीश तिवाड़ी, राजेश दिवाकर, राकेश पारछा, भूपेंद्र राणा, सीमा रानी, अनीता तिवाड़ी, सिमरन गाबा, रीना शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed