फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP candidate took out rally in Munikireti

देश, प्रदेश में भाजपा ने बहाई विकास की गंगा: सुबोध उनियाल

Sat, 12 Feb 2022 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate took out rally in Munikireti
07 मुनिकीरेती क्षेत्र में रैली निकालते भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल। - फोटो : RISHIKESH
नरेंद्रनगर से भाजपा प्रत्याशी ने मुनिकीरेती क्षेत्र में रैली निकाली। रैली के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने स्थानीय लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा प्रत्याशी ने नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुनिकीरेती, ढालवाला, भजनगढ़, चौदहबीघा, तपोवन और नरेंद्रनगर में रैली निकाली। भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र, प्रदेश और देश में विकास की गंगा बहाई है। नरेंद्रनगर क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा ने संचालित की हैं। भाजपा के विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, वीरेंद्र चौहान, मनीष डिमरी, विनोद कुकरेती, बीना जोशी, गोपाल चौहान, धूमन थलवाल, भगवती काला, राकेश सेंगर, वीरेंद्र चौहान, सुभाष चौहान, शंकर नौटियाल, जगवीर नेगी, सतीश चमोली, प्रमोद उनियाल, रोशन चमोली, राजू शर्मा और जमुना साहनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed