फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP candidate Premchand Agarwal filed nomination papers

भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने नामांकन पत्र किया दाखिल

Tue, 25 Jan 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate Premchand Agarwal filed nomination papers
02 तहसील परिसर में नामांकन पत्र जमा करवाते भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश विधानसभा से उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया। वहीं उत्तराखंड जनता पार्टी के उम्मीदवार अनूप सिंह राणा ने तहसील में नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक नामांकन पत्र जमा करन के दौरान उनके साथ रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को ऋषिकेश विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल और उत्तराखंड जनता पार्टी के प्रत्याशी अनूप सिंह राणा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के नामांकन के दौरान प्रस्तावक के रूप में संजय शास्त्री और ताराचंद अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने रिटर्निंग अधिकारी डॉ. अपूर्वा पांडेय के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। कोविड गाइडलाइन के कारण उनके साथ समर्थकों की भीड़ नजर नहीं आई। ना ही शक्ति प्रदर्शन हुआ। नामांकन के दौरान नामांकन कक्ष के बाहर तहसील परिसर और तहसील से बाहर रोड पर पुलिस बल तैनात था। भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से पहले ही तहसील के 100 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग लगाई गई है। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ दो लोग ही कक्ष में प्रवेश कर सके। नामांकन पत्र जमा करने के बाद तहसील परिसर के बाहर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिता राणा, एसएस कैंतुरा,चंद्रमोहन पोखरियाल, अमित वत्स ने प्रेमचंद अग्रवाल का फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं, उत्तराखंड जनता पार्टी के प्रत्याशी अनूप सिंह राणा ने एक प्रस्तावक के साथ तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन

मंगलवार को छह नामांकन पत्र बिके। एक नामांकन पत्र भाजपा नेत्री और राज्य आंदोलनकारी ऊषा रावत ने खरीदा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी गोविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को छह नामांकन बिके। नामांकन पत्र खरीदने वाले निर्दलीय प्रत्याशी थे। वहीं राज्य आन्दोलनकारी ऊषा रावत ने कहा कि पृथक राज्य के निर्माण में शहीद हुए आंदोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य को बनाने के लिए राज्य की भावनाओं से जुड़े व्यक्ति को चुनाव में भागेदारी करनी चाहिए।- मुनीश रियाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed