फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJP candidate inaugurated the election office

भाजपा प्रत्याशी ने किया मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Sun, 23 Jan 2022 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate inaugurated the election office
13 मुखर्जी मार्ग पर भाजपा कार्यालय का उद्दघाटन के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल को मिठा - फोटो : RISHIKESH
भाजपा ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने मुखर्जी मार्ग पर अपने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को मुखर्जी मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के बल पर भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े अंतर से ऋषिकेश में चौथी बार विजयी पताका लहराएगी। मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा सहित संपूर्ण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और इसी का परिणाम है कि प्रदेश में एक बार पुन: भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सीमित संख्या में टोली बनाकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व दर्जाधारी कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा है कि ऋषिकेश की विजय के साथ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र अग्रवाल, भाजपा की वरिष्ठ नेता सरोज डिमरी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शास्त्री, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, चरणजीत लाल ढींगरा, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, रविंद्र राणा, मनोज ध्यानी, पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed