फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Biggest journey to imbibe Prabhu's conduct: CM

प्रभु के चरण व आचरण को आत्मसात करना सबसे बडी यात्रा

Sat, 26 Oct 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Biggest journey to imbibe Prabhu's conduct: CM
परमार्थ गंगा घाट पर आरती में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत। - फोटो : RISHIKESH
बारह ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा कर परमार्थ निकेतन पहुंचे श्री श्री 1008 स्वामी नर्मदानंद का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, स्वामी चिदानंद सरस्वती, मेयर अनिता ममगाईं और परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बारह ज्योर्तिलिंगों की यात्रा पैदल करके आना, प्रभु की छवि व उनकी पादुकाओं को अपने मन में रखना, प्रभु के चरण और उनके आचरण को आत्मसात करना ही सबसे बड़ी यात्रा है।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि हर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग हरा भरा हो, दिव्य हो तथा दिव्यता से पूर्ण हो और इसकी खुशबू चारों ओर फैले। सभी मतों, संप्रदायों और मतभेदों से ऊपर उठकर हर दिल में स्वच्छता और देश भक्ति का दीप जलाएं। उन्होेंने कहा कि हमारी संस्कृति अर्पण, तर्पण और समर्पण की संस्कृति है। इस मौके पर सभी के मिलकर सभी पर्वों, उत्सवों और धार्मिक आयोजनों को हरित बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान परमार्थ परिसर में रूद्राक्ष के पांच पौधों का रोपण किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीपावली की सौगात के रूप में परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed