श्यामपुर। भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर मंडल के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत की राजनीतति में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मोदी शासन में किसान सम्मान निधि, जनधन योजन व कोरोना आर्थिक पैकेज के रूप में 20 लाख करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की। बताया कि उत्तराखंड के लिए 16 हजार करोड़, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल योजना, 12 हजार करोड़ आलवेदर रोड योजना, नमामि गंगे योजना, हर घर नल और जल योजना के साथ आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुआ। इससे पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, वृजभूषण गैरोला, परितोष बंगवाल, व करण बोरा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गणेश रावत और संचालन मंडल महामंत्री रवि शर्मा व भूपेंद्र रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान देवेंद्र नेगी, भगवान सिंह पोखरियाल, राम रतन रतूड़ी, प्रदीप धस्माना, कमला नेगी, सुदेश कंडवाल, सतपाल सैनी, राजेश जुगलान, नीलम चमोली, संजीव चौहान, दिव्या बेलवाल, रीना रांगड आदि मौजूद थे।