फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bharat Mata ki Jai rally taken out

भारत माता की जय के साथ निकली तिरंगा रैली

Sun, 14 Aug 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mata ki Jai rally taken out
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सरकारी, गैर सरकारी, राजनैतिक और विभिन्न संगठनों ने हर घर तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता की जय समेत विभिन्न नारे लगे।
विज्ञापन

शनिवार को परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम क्षेत्र में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस और ऋषिकुमारों ने गंगा तट पर तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान गंगा घाट और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भारत माता की जय के नारे गूंजे। उधर, श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने आसपास लोगों को हर घर तिरंगा के लिए जागरूक किया। उधर, एमआईटी संस्थान ढालवाला में संस्थान के निदेशक रवि जुयाल ने छात्रों को तिरंगा झंडा बांटकर संस्थान परिसर से जागरूकता रैली निकाली। रैली ढालवाला पुलिस चौकी, पुष्पा बडेरा स्कूल से होते हुए संस्थान परिसर में समाप्त हुई। संस्थान के शिक्षा विभाग छात्र-छात्राओं ने एक तिरंगा सेल्फी प्वाइंट बनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सेल्फी प्वाइंट के साथ सेल्फी खींची।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. ज्योति जुयाल, डॉ. प्रेम प्रकाश पुरोहित, राजेश सिंह चौधरी, डॉ. रितेश जोशी, गीता चंदोला, शिल्पी कुकरेजा, अंशु यादव, अजय तोमर, प्रदीप पोखरियाल, दर्शन लाल पैन्युली, पीयूष शर्मा, रविंद्र शर्मा, पूजा रावत, आरती पाल, रविंद्र असवाल, मुकेश राणा, देवेंद्र कुमार, कुलदीप, मुकेश कुडियाल आदि शामिल थे। उधर, एम्स में एमबीबीएस, पैरामेडिकल व नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने तिरंगा संग प्रभात फेरी लगाई। रैली एम्स से एसआर, जेआर हॉस्टल से संस्थान के रेजिडेंशियल कैंपस होते हुए निदेशक आवास पर संपन्न हुआ। इस मौके पर एम्स निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह, डॉ. बलराम, डॉ. विनोद, डॉ. वंदना धींगरा, डॉ. अजयपाल सिंह, डॉ. संकेत भावसार, डॉ. रवि, करन, निमिष, नमन शर्मा आदि शामिल थे। उधर, राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय कैडेट कोर, स्काउट गाइड, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली आईडीपीएल टाउनशिप, कृष्णानगर कालोनी से शुरू होकर विस्थापित कालोनी, वीरभद्र मार्ग, मीरानगर होते हुए विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने रैली को रवाना किया। इस मौके पर प्राचार्य राजीव लोचन सिंह, आशीष मोहन, ओम प्रकाश गुप्ता, आदित्य डंगवाल, सुशील रावत, विजयपाल सिंह, हरेंद्र राणा, ललित मोहन जोशी, श्याम सुंदर रयाल, माधुरी रावत, मोनिका रोतेला, सरोज लोचन आदि शामिल थे। उधर, आर्मी पब्लिक स्कूल रायवाला के छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्य कैप्टन दीक्षा शर्मा, कर्नल बिराज गुरंग, मेजर आदर्श उनियाल, अतुल कुमार, अर्चना शर्मा, प्रदीप राणा, पीसी त्रिपाठी, रमेशचंद्र, रेखा भट्ट, शोभा नेगी, पूनम नेगी, प्रकाश ध्यानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed