फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh: Bharat Gaurav tourist train will run from Yoganagari railway station

Rishikesh: योगनगरी रेलवे स्टेशन से चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, दक्षिण भारत के मंदिरों के कर सकेंगे दर्शन

Thu, 23 Nov 2023 12:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी,ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 23 Nov 2023 12:49 PM IST
सार

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन कर सकेंगे। इस ट्रेन में कुल 767 बर्थ होंगे। जिसमें दो एसी (कुल 49 सीटें), तीन एसी (कुल 70 सीटें) और स्लीपर (कुल 648 सीटें) होंगी।

विज्ञापन
Rishikesh: Bharat Gaurav tourist train will run from Yoganagari railway station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी की ओर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से कन्याकुमारी तक संचालित होगी। ट्रेन योगनगरी रेलवे स्टेशन से 18 दिसंबर को चलेगी, जो कि 28 दिसंबर को कन्याकुमारी पहुंचेगी। ट्रेन में यह यात्रा 11 दिन में पूरी हो सकेगी।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा के मुताबिक भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन कर सकेंगे। इस ट्रेन में कुल 767 बर्थ होंगे। जिसमें दो एसी (कुल 49 सीटें), तीन एसी (कुल 70 सीटें) और स्लीपर (कुल 648 सीटें) होंगी।
विज्ञापन


ट्रेन में नाश्ता,दोपहर और रात्रि का भोजन मिलेगा। एसी और नान एसी बसों से स्थानीय स्तर पर भ्रमण करवाया जाएगा। इस ट्रेन में 2100, 19800, 35400, 33950, 47000, 45260 रुपये के अलग-अलग पैकेज हैं। इसमें 1018 रुपये ईएमआई प्रतिमाह की सुविधा भी है। इस ट्रेन में आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें....Haridwar: युवक को बुरी तरह पीटा, फिर मुंडवाया सिर, बेबस युवती छोड़ने के लिए लगाती रही गुहार...बस इतना था गुनाह

ट्रेन का ये रहेगा रूट

ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन मानिकपुर सतना होते हुए दक्षिण भारत पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed