{"_id":"5fc540828ebc3e9b9575ed73","slug":"bhakuyu-raised-questions-about-suryadhar-lake-rishikesh-news-drn363358140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने सूर्यधार झील को लेकर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने सूर्यधार झील को लेकर उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप ने कहा कि राज्य सरकार से केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूूनों को राज्य में नहीं लागू करने की मांग की है। कहा कि सूर्यधार झील की अनियमितताओं को लेकर सिंचाई मंत्री द्वारा कराई जा रही जांच को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
सोमवार को भानियावाला में आयोजित बैठक में भाकियू टिकैत ग्रुप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लागू नहीं करना चाहिए। कहा कि नया गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। जबकि शुगर मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। सूर्यधार झील में अनियमितताओं की आशंका को लेकर सिंचाई मंत्री ने जांच बिठाई है। जांच पूरी होने से पहले ही परियोजना का लोकार्पण कर दिया गया। परियोजना से 18 गांवों को सिंचाई और पेयजल का दावा किया जा रहा है। लेकिन अभी तक सिंचाई और पेयजल के लिए व्यवस्था नहीं बनाई गई है। यूनियन ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ यदि किसान आंदोलन करते है तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से विरोध का अधिकार देना चाहिए। कहा कि मंत्री और विधायकों के वेतन भत्तों की तरह किसानों के मूल्य में भी बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध जायसवाल, प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह चौहान, मंडल महामंत्री हरेन्द्र बालियान, ब्लाक अध्यक्ष अनूप चौहान, रविन्द्र कठैत, रुद्र प्रसाद, अब्दुल खालिद, जगजीत सिंह, हरजीत सिंह, अमरीश कुमार, राधेश्याम भट्ट, राजपाल कृषाली, शशिराम पेटवाल, बलबीर सिंह, विकास कठैत आदि मौजूद थे।