{"_id":"5d5ef5038ebc3e6ca42f489c","slug":"beautification-of-sanjay-lake-will-provide-employment-to-youth-rishikesh-news-drn3171852164","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय झील के सौंदर्यीकरण से युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय झील के सौंदर्यीकरण से युवाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
01 हरिद्वार मार्ग पर संजय झील का निरीक्षण करते विस अध्यक्ष व विभागीय अधिकारी
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार रोड स्थित झील का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वन विभाग, जल संस्थान एवं नमामि गंगे के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संजय झील प्राकृतिक रूप से अत्यंत सुंदर है और इसके सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को रोजगार, बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक सुंदर रमणीक स्थान देखने को मिलेगा। उन्होंने झील के सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग, वन विभाग, नमामि गंगे एवं कुंभ योजना के तहत इस कार्य को संयुक्त रूप से धरातल पर उतारा जाएगा। इसके लिए वन विभाग कार्य योजना तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से भी इस संबंध में वार्ता हो चुकी है, झील के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उन्होंने आश्वासन दिया है। डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि संजय झील के विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए आर्किटेक्ट की ओर से डिजाइन तैयार की जाएगी। संजय झील में ड्रेगिंग, ट्रैक रूट, सोलर लाइट, अस्थाई शौचालय, पार्किंग की व्यवस्था, पैराफिट रेलिंग एवं अन्य निर्माण कार्य किए जाने हैं।
इस अवसर पर नमामि गंगे के मुख्य वन संरक्षक भुवन चंद, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल पीके गागटे, रेंजर आरपीएस नेगी, पार्षद राधा रमोला, शिव कुमार गौतम, विजेंद्र मोगा, सुंदरी कंडवाल, रश्मि देवी, विपिन पंत, रविंद्र राणा, सुदेश कंडवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
झील में वाटर स्पोर्ट्स भी होगा शुरू
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि संजय झील में साहसिक खेल, पेडल बोट्स आदि वाटर स्पोर्ट्स शुरू किए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।