फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Beat cancer by making lifestyle changes'

जीवनशैली में परिवर्तन कर हराया जा सकता है कैंसर: स्वामी चिदानंद

Sat, 05 Feb 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
'Beat cancer by making lifestyle changes'
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि इस समय पूरे विश्व में कैंसर का प्रभाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में जीवन शैली में परिवर्तन कर कैंसर को हराया जा सकता है।
विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि कभी कोई कैंसर का नाम सुनता है तो डर जाता है। जब पता चलता है कि किसी को कैंसर हुआ है तो यह सोच लिया जाता है कि अब जीवन समाप्त हो जाएगा, लेकिन कैंसर से लड़ने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा। जब एक बार कैंसर डायग्नोस हो जाए तो निर्भीक होकर कैंसर से लड़ना होगा और उस पर विजय प्राप्त करनी होगी। वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए जीवन शैली, चिंतन शैली और आहार शैली में परिवर्तन करना आवश्यक है। प्राकृतिक और सात्विक जीवन पद्धति के साथ योग, ध्यान और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed