{"_id":"679bd25d9b861f081c0338fc","slug":"bapus-thoughts-and-principles-will-always-inspire-us-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-607428-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू के विचार व सिद्धांत हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू के विचार व सिद्धांत हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे : राकेश
Fri, 31 Jan 2025 12:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि बापू के विचार और सिद्धांत हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जनता की सेवा करते रहेंगे। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और राकेश अग्रवाल ने कहा कि 30 जनवरी को हमने घृणा की शक्तियों के हाथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को खोया था। इस मौके पर भगवान सिंह पंवार, अभिनव मालिक, वीरपाल, देवेंद्र प्रजापति, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, सूरत सिंह कोहली आदि मौजूद रहे।
उधर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा चौक पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिवचंद्र राय ने कहा कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। बापू के विचार एवं आदर्श हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर नीतू राय, सुरेश चंद्र भट्ट, दीनानाथ कुशवाह, आनंद प्रजापति, राजेश सिंह पुंडीर, राज किशोर पासवान, संजू दास आदि मौजूद रहे।