ऋषिकेश। मालवीय नगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य नरेश बंसल का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सांसद नरेश बंसल मंगलवार को बीजेपी के वीरभद्र मंडल के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने ऋषिकेश पहुंचे थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनका कार्यकर्ताओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के अनुभवों का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, वीरभद्र मंडल के मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, पार्षद विपिन पंत, पार्षद सुंदरी कंडवाल, रविंद्र कश्यप, विजेंद्र मोगा, महावीर चमोली, रजनी बिष्ट मौजूद थे। ब्यूरो