फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bank workers strike against privatization

निजीकरण के विरोध में बैंककर्मियों ने शुरू किया दो दिवसीय हड़ताल

Fri, 17 Dec 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bank workers strike against privatization
01 रेलवे रोड पर बैंकों के निजीकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के कर्मचारियों ने बैंकों के निजीकरण, निजीकरण के लिए किए जाने वाले बैंकिंग कानून में संशोधन एवं प्रतिकूल दिशा में ले जाने वाले बैंकिंग में सुधार का विरोध किया है। सभी बैंक कर्मचारी अपने बैंकों में ताला लगाकर दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। इससे बैंक में आवश्यक कार्य के लिए आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। हड़ताल से बैंकों में करीब 200 करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीएनबी, एसबीआई, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि बैंकों से आए हुए बैंक कर्मचारी रेलवे रोड स्थित एसबीआई बैंक के समीप एकत्रित हुए। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि मांगों के समाधान को लेकर वे 17 दिसंबर को भी हड़ताल पर रहेंगे। यूनियन के जिला सचिव और बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर मयंक शर्मा ने कहा कि बैंकों के पहले दिन की हड़ताल पर करीब 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। इस मौके दिगंबर सिंह रावत, सुरेश भट्ट, दिनेश जुगरान और पीएस लखेड़ा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed