फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Tantrik Baba used to take people into confidence by showing photos with CM

तांत्रिक बाबा का 'खेल': सीएम के साथ फोटो दिखाकर लोगों को विश्वास में लेता था बाबा, ऐसे लगाता था चपत

Tue, 13 Jul 2021 12:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 13 Jul 2021 12:12 PM IST
सार

बता दें कि लालतप्पड़ स्थित नेचर बिला में तांत्रिक बाबा किराए के फ्लैट पर रहता था। यहां उनके निवास स्थान पर जानी मानी हस्तियां तांत्रिक बाबा का आशीर्वाद ले चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Tantrik Baba used to take people into confidence by showing photos with CM
सीएम और विधानसभा अध्यक्ष के साथ बाबा की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश के सराफा व्यापारी की पत्नी को सम्मोहित करने के मामले में लाखों की ठगी करने वाला तांत्रिक बाबा योगी प्रियव्रत अनिमेश उर्फ महेंद्र रोड उर्फ रोबिन खलीफा निवासी आजाद नगर, थाना मॉडलटाउन पानीपत हरियाणा कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल गई गई है। कोतवाली पुलिस आरोपी बाबा की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में पत्र दाखिल करेगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुुताबिक बीते 10 जुलाई को तांत्रिक बाबा ने राजनेताओं केे हाथों अपनी पुस्तिका का भी विमोचन किया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष भी तांत्रिक बाबा से आशीर्वाद ले चुके हैं। ऋषिकेश के सराफा व्यापारी का कहना है कि दिसंबर 2019 से अब तक तांत्रिक बाबा उनकी पत्नी को सम्मोहित कर नौ लाख के सोने चांदी के आभूषण हड़प चुका है।
विज्ञापन


सराफा व्यापारी का कहना है कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उपचार के बहाने से बाबा से उनकी मुलाकात हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए बाबा ने यह भी खुलासा किया है कि महाकुंभ के समापन पर स्वयं को उन्होंने एक अखाड़े संत का शिष्य बताकर नेचर बिला में लोककल्याण अनुष्ठान आयोजन कर महाकुंभ के विधिवत समापन की भी घोषणा की थी। तब अनुष्ठान के दौरान अंडमान निकोबार के एक सांसद, सिक्किम की एक महिला आईपीएस, सराफा व्यापारी और उनकी पत्नी समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि बाबा के संबंध हरियाणा से जुड़े हैं। अब हकीकत तो यही है कि ऋषिकेश में सराफा व्यापारी की सूझबूझ से तांत्रिक बाबा का असली चेहरा लोगों के सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय करा रहा है जांच, होगी कार्रवाई

ठगी के आरोप में फंसे योगी प्रियव्रत अनिमेष की बीजापुर स्थित अतिथि गृह में किसने एंट्री कराई और कौन लोग हैं जिन्होंने एक विवादित बाबा की पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री से करा दिया। इन सभी पहलुओं की जांच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय यह जांच कर रहा है। अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) आनंद बर्द्धन ने मामले की जांच कराए जाने की पुष्टि की है।

बीती नौ जुलाई को जब मुख्यमंत्री बीजापुर अतिथि गृह में थे, उस दौरान वहां योगी प्रियव्रत अनिमेष की एंट्री कराई गई। मुख्यमंत्री से बाबा की आध्यात्म एवं नैतिक आख्यानों पर आधारित एक पुस्तक मानस मोती का विमोचन कराया गया।

इसके कुछ दिन बाद रविवार को बाबा के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ। यह खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय भी सकते में आ गया। सूत्रों के मुताबिक, अब मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर उन लोगों की तलाश शुरू हो गई है जिन्होंने अनिमेष की मुख्यमंत्री तक एंट्री कराई। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि मामला गंभीर है और इस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed