{"_id":"58b9d0914f1c1b9e648317da","slug":"awareness-campaign-will-run-in-30-blocks-of-the-state-sdrf","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीआरएफ प्रदेशभर के 30 ब्लाकों में चलाएगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीआरएफ प्रदेशभर के 30 ब्लाकों में चलाएगा जागरूकता अभियान
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
Updated Sat, 04 Mar 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
disaster-relief
- फोटो : disaster-relief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आपदा प्रतिवादन बल एसडीआरएफ, जौलीग्रांट की ओर से छह मार्च से प्रदेेश के विभिन्न जनपदों में ब्लाक स्तरीय विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें लोगों को आपदा के दौरान होने वाले राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीआरएफ जौलीग्रांट सेनानायक जगतराम जोशी ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत प्रदेश के छह जिलों टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के 30 विकासखंडों में एसडीआरएफ की ओर से दो दिनी शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बल की दस सदस्यों की टीम दो चरणों में विशेषकर ग्राम चौकीदारों, ग्राम प्रहरी, महिला मंगल दल, नेहरू युवा दल, पूर्व सैनिकों और आम लोगों को आपदा से बचाव के तौर तरीकों से अवगत कराया जाएगा। विशेषकर भूकंप और भूस्खलन के दौरान प्रभावी कार्यों के बारे में उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को रेस्क्यू किट और गाइड लाइन बुक भी वितरित की जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग माहभर तक प्रशिक्षण अभियान चलेगा। इसमें पिथौरागढ़ के लिए इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह भंडारी, बागेश्वर में नरेंद्र आर्य, टिहरी में जितेंद्र जोशी, उत्तरकाशी में पूरण सिंह तोमर, रुद्रप्रयाग में दीवान सिंह और चमोली में इंस्पेक्टर कुंदनलाल आर्य प्रशिक्षण अभियान की जिम्मेदारी संभालेंगे।