Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   auto overturns while trying to avoid a

Rishikesh News: बंदर को बचाने के चक्कर में पलटा ई-ऑटो, चालक की मौत

Sat, 14 Nov 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 14 Nov 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
auto overturns while trying to avoid a
- ऋषिकेश-हरिद्वार रोड पर पुरानी चुंगी और कोयल घाटी के बीच साईं घाट मार्ग के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत, मृतक चालक के परिवार में हैं मां, पत्नी और दो बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। शहर के ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर पुरानी चुंगी और कोयल घाटी के बीच, साईं घाट मार्ग के पास शनिवार सुबह एक ई-ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और एक अन्य ऑटो चालक की मदद से उसे तुरंत उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे का कारण सड़क पर अचानक आए एक बंदर को बचाना बताया जा रहा है।
खदरी खड़कमाफ के दिल्ली फार्म (लेन नंबर-06) निवासी विजय पंत (44) पुत्र भगवती प्रसाद पेशे से ई-ऑटो चालक थे। शनिवार तड़के वह रोज की तरह अपने काम पर निकले थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह ई-ऑटो लेकर ऋषिकेश से नेपाली फार्म की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साईं घाट जाने वाले मार्ग के पास अचानक एक बंदर सड़क पर आ गया। बंदर को बचाने के प्रयास में विजय का ई-ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन

ऑटो पलटने से चालक विजय के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए। दुर्घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बनखंडी निवासी एक अन्य ऑटो चालक ने घायल विजय को उसी के ई-ऑटो में लादा और तेजी से उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आपातकालीन कक्ष में मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद विजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ई-ऑटो में एक सवारी भी मौजूद थी, लेकिन दुर्घटना होते ही वह व्यक्ति मौके से चला गया। उधर, मौत की सूचना मिलते ही विजय के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि विजय ई-ऑटो चलाकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed