फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   attention on bus stand

डेढ़ महीने बाद अस्थायी बस अड्डे की सुध

Fri, 26 Feb 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 26 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
attention on bus stand

अर्द्धकुंभ मेला प्रशासन की लापरवाही का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा कि अर्द्धकुंभ के चार स्नान बीतने के बाद अस्थायी बस अड्डा बनाने की सुध आई है। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम ने दून मार्ग स्थित रोडवेज की नवनिर्मित वर्क शॉप के बाहर खाली भूमि में अस्थायी बस अड्डे की तैयारी शुरू कर दी है। महाशिवरात्रि से पहले कार्य पूरा करने की डेडलाइन है।

विज्ञापन


अर्द्धकुंभ का पहला स्नान 14 जनवरी को, दूसरा आठ फरवरी, तीसरा 12 और चौथा 22 फरवरी को था। इससे पहले मेला प्रशासन का दावा था कि अर्द्घकुंभ में स्वीकृत सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरे कर लिए गए हैं। लेकिन सबसे अहम अस्थायी बस अड्डा बनाना ही भूल गए।
विज्ञापन


अर्द्घकुंभ शुरू होने के करीब डेढ़ महीने बाद अब मेला प्रशासन को अस्थायी बस अड्डे की याद आई है। दून मार्ग पर नटराज होटल से सटे रोडवेज की नवनिर्मित वर्कशॉप के बाहर खाली भूमि पर पेयजल निगम ने बृहस्पतिवार से अस्थायी बस अड्डे की तैयारी शुरू दी है। दो दिन में भूमि के समतलीकरण के बाद अस्थायी बस अड्डे में श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्थायी बस अड्डे के लिए कुंभ मेला निधि से 15.19 लाख का बजट अवमुक्त हुआ है। बस अड्डे में यात्री शेड, फाइबर टॉयलेट, स्टाफ टेंट, टिकट बुकिंग काउंटर बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार से कार्य शुरू हो गया है। महाशिवरात्रि से पहले अस्थायी बस अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा।-हरीश जोशी, अपर सहायक अभियंता, पेयजल निगम


सात मार्च को महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर बाहरी प्रांतों से श्रद्धालुुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुुओं को यातायात की असुविधा नहीं हो, इसके तहत अस्थायी बस अड्डा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रहेगा। जरूरत पड़ने पर अर्द्घकुंभ मेला बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।-नेतराम, क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed