फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Attention given to development works: Trivandra

बिना भेदभाव के किया पूरे प्रदेश का विकास: त्रिवेन्द्र

Tue, 06 Apr 2021 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Attention given to development works: Trivandra
डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के खैरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की 12 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास को गति देने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अल्पसंख्यक विभाग की ओर से स्वीकृत गुरुद्वारा साहिब निर्माण सौंदर्यीकरण, सड़कें, सामुदायिक भवन और कब्रिस्तान की चाहरदीवारी आदि कई कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्राथमिक विद्यालय खैरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में उन्होंने हमेशा ईमानदारी से काम करते हुए निदान कराया। अल्पसंख्यकों के विकास के लिए करोड़ों के कार्य किए। कहा कि 32 हजार महिला समूहों को पांच लाख तक ब्याजमुक्त ऋण देने का काम किया। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए उन्होंने 245 करोड़ के बजट की व्यवस्था की। लच्छीवाला नेचर पार्क बेहद भव्य रूप में तैयार किया गया है, वहीं बस अड्डा जल्द बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वन पंचायत सलाहकार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष करन बोरा ने कहा कि डोईवाला में विकास के ऐतिहासिक काम हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा माजरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जानकारियां दीं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य परमिंदर सिंह बाउ, ग्राम प्रधान अमरजीत कौर, पूर्व दायित्वधारी राजपाल रावत, अरुण सूद, खेम सिंह पाल, पूर्व ओएसडी धीरेंद्र पंवार, गुरुद्वारा डोईवाला प्रधान गुरदीप सिंह, खैरी प्रधान गुरुदेव सिंह ,मंडल अध्यक्ष राजकुमार, डोईवाला अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय काम करने वाले सम्मानित
डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले मनप्रीत सिंह, क्रिकेट खिलाड़ी अवजोत सिंह के पिता जसविंदर डाली, मलकीत सिंह, गुरुद्वारा प्रधान गुरुदेव सिंह, करनैल सिंह, सतनाम सिंह, रणवीर सिंह, सुरजीत सिंह, बलवंत सिंह, हरीश कुमार, सतीश कुमार, विधान कुमार और रविंद्र कौर आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed