{"_id":"23140e68d0c9066a9d5c6baef389c6c2","slug":"attack-of-leopard-on-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार को शॉल ओढ़ाकर बचाई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार को शॉल ओढ़ाकर बचाई जान
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार के हमले में हरिद्वार जलसंस्थान का संविदा सफाई कर्मी घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे सरकारी अस्पाल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह देवेंद्र (22) पुत्र श्यामू निवासी मोतीचूर नई बस्ती शौच के लिए घर के समीप सुखी नदी पर गया था। इसी बीच एक गुलदार ने पीछे से अचानक हमला बोल दिया। गुलदार को देख उसने शोर मचाया, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। हिंसक हो चुके गुलदार ने उसकी पीठ और गर्दन पर पंजों से वार कर दिया।
विज्ञापन
जान खतरे में देख देवेंद्र ने हिम्मत जुटाई और ओढ़ी हुई किसी तरह शॉल फेंककर गुलदार का मुंह ढक दिया। इससे गुलदार शॉल में उलझ गया और देवेंद्र उसके उपर पत्थरों से हमला करते हुए किसी तरह जख्मी हालत में भागकर अपनी जान बचाई। घर पहुंच कर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर 108 आपातकालीन से घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि गुलदार के हमले में घायल देवेंद्र गोविंदपुरी, हरिद्वार जलसंस्थान में संविदा पर सफाई कर्मी है। वहीं, नई बस्ती मोतीचूर के समीप सूखी नदी पर गुलदार के हमले से बस्ती के लोगों में दहशत है।
गुलदार के हमले से भड़के लोग
राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में सूखी नदी पर गुलदार के हमले से भड़के लोगों ने मोतीचूर रेंज कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी का घेराव कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की। सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
हरिपुर कलां प्रधान सत्येंद्र धमांदा के नेतृत्व में नई बस्ती मोतीचूर के लोग मोतीचूर रेंज कार्यालय पहुंचे। यहां शौच के दौरान युवक पर गुलदार के हमले पर उन्होंने आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में पिछले काफी समय गुलदार सक्रिय है और कई लोगों पर हमला कर चुका है।
लेकिन पार्क प्रशासन हिंसक जानवर को पकड़ने और लोगों की जान की सुरक्षा के इंतजाम करने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। लोगों ने चेताया कि नई बस्ती और आसपास की आबादी में जंगली जानवरों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो रेंज कार्यालय में तालाबंदी और जाम जैसे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने प्रदर्शनकारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शन में ताराचंद सैनी, मनोज कुमार, राकेश, आशीष, विनय, नीलम, मंजू, ललिता देवी, सोनिया, पार्वती आदि शामिल थे।