{"_id":"01a4c25d499bbb86959c6b2402b126e4","slug":"attack-of-bear-on-two-ox-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने दो बैलों को अपना निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने दो बैलों को अपना निवाला
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलकंठ अंतर्गत ग्राम तोली में खेत में चर रहे दो बैलों को भालू ने अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों की चीख पुकार सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज अधिकारी को दी। मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने घटना की छानबीन की।
विज्ञापन
वन विभाग ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा की है। ग्राम तोली के प्रधान रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार करीब शाम चार बजे जगमोहन सिंह राणा पुत्र स्व. मानसिंह राणा तोली निवासी के दो बैल गौशाला से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर खेत में चर रहे थे। इस बीच अचानक किसी अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर उन्हें मार दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की शोर सुनकर वह जंगल की ओर भाग निकला। गौहरी रेंज अधिकारी आरएम नौटियाल ने बताया कि छानबीन करने पर पता चला की बैलों को भालू ने मारा है। विभागीय टीम खोजबीन में जुटी हुई है। वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को मुुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन