{"_id":"58a9fce64f1c1b5833d8a2ec","slug":"athletes-anand-fly-to-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद के लिए एथलीट आनंद ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद के लिए एथलीट आनंद ने भरी उड़ान
अमर उजाला ब्यूरो /ऋषिकेश।
Updated Mon, 20 Feb 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो- राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल विजेता आनंद यादव।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के गोल्ड मेडलिस्ट आनंद यादव के लिए जौलीग्रांट से अहमदाबाद का हवाई सफर हमेशा यादगार रहेगा। राज्य स्तर की एथलीट प्रतियोगिता में परचम लहराने वाले आनंद को शिक्षा विभाग के अधिकारी नेशनल प्रतियोगिता में ले जाना भूल गए थे। एथलीट आनंद ने अपनी यह पीड़ा अमर उजाला के साथ साझा की थी।
विज्ञापन
इसके बाद 18 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने ‘गोल्ड मेडलिस्ट के साथ खिलवाड़’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी कुंभकरणी नींद से जागेे और आननफानन एथलीट आनंद को रविवार को चार बजे हवाई जहाज से अहमदाबाद रवाना किया।
विज्ञापन
बता दें, 20 फरवरी से गुजरात के बड़ोदरा में शिक्षा विभाग की नेशनल एथलीट प्रतियोगिता होनी है। नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए राज्य के सभी जिलों के 50 खिलाड़ी 17 फरवरी को देहरादून से शिक्षा विभाग अधिकारियों के नेतृत्व में बड़ोदरा के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन विभागीय अधिकारी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी आनंद यादव को नेशनल प्रतियोगता में ले जाना भूल गए थे।
विज्ञापन
श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश कक्षा 10 वी का छात्र आनंद यादव ने बीते अक्तूबर माह में हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 आयु वर्ग के 100 और 200 मीटर एथलीट में प्रथम स्थान पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। 100 मीटर की रेस आनंद से 11.5 सेकेंड और 200 मीटर की रेस 22 सेकेंड में पूरी की थी।
अमर उजाला ने ‘गोल्ड मेडलिस्ट के साथ खिलवाड़’ शीर्षक से खबर प्रकाशित करने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए। शिक्षा विभाग के राज्य खेल समन्वयक चंद्र किशोर नौटियाल ने इस चूक का संज्ञान लिया और रविवार को अपने खर्चे पर आनंद को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अहमदाबाद भेजा।
रविवार शाम चार बजे आनंद ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। बताया गया कि अहमदबाद एयरपोर्ट पर जिला खेल समन्वयक त्रिभुवन बिष्ट उसे रिसीव करने पहुंच रहे हैं। बिष्ट अहमदाबाद से आनंद को अपने साथ बड़ोदरा नेशनल प्रतियोगिता में ले कर जाएंगे। गोल्ड मेडलिस्ट आनंद ने दूरभाष पर अमर उजाला से कहा कि उसे यह हवाई सफर यादगार रहेगा।