{"_id":"6619aa4147566454900d9294","slug":"army-soldier-drowned-in-ganga-search-continued-till-late-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-390161-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सेना का जवान गंगा में डूबा, देर रात तक चली तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सेना का जवान गंगा में डूबा, देर रात तक चली तलाश
विज्ञापन
परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया सेना का जवान गंगा में डूबकर लापता हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन जवान का कुछ पता नहीं चल सका। जवान की तलाश में शनिवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा।
एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि गौरव कुमार (25) पुत्र रामवीर तोमर निवासी शुभमनगर इंदौर मध्यप्रदेश अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। दोपहर दो बजे वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाना मुनि की रेती क्षेत्र में सच्चाधाम घाट पर गंगा में नहाने लगा। वह नहाते हुए गंगा में काफी दूर तक चला गया और तेज लहरों में फंसने के कारण डूबकर लापता हो गया। परिजनों ने शोर मचाया तो अन्य पर्यटकों ने उसके डूबने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। अंधेरा होने तक गौरव का कुछ पता नहीं लग सका। इस पर टीम ने सर्च अभियान रोक दिया। अब शनिवार को फिर से तलाश की जाएगी। कवींद्र सजवाण ने बताया कि गौरव की तैनाती जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में राष्ट्रीय राइफल्स में है। उसकी शादी भी कुछ समय पहले ही हुई है।
विज्ञापन
लखनऊ के इंजीनियर का भी नहीं लगा पता
लखनऊ के इंजीनियर की तलाश में शुक्रवार को चौथे दिन भी अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को लखनऊ के कृष्णानगर आलमबाग निवासी रोहन जोशी (26) अपने अन्य दो दोस्तों के साथ तपोवन, मुनि की रेती क्षेत्र में घूमने आया था। ध्रुव घाट पर नहाने के दौरान वह गंगा में डूब गया था। इसके बाद से एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है।