फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Armed miscreants attacked a businessman

Rishikesh News: हथियारों से लैस बदमाशों ने व्यापारी पर किया हमला, लहूलुहाल कर 26 हजार रुपये और सोने की चेन लूटी

Sun, 23 Nov 2025 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Armed miscreants attacked a businessman
- हथियारों से लैस बदमाशों ने मोबाइल व्यापारी से 26 हजार और सोने की चेन लूटी
विज्ञापन

- पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। हीरालाल मार्ग पर शनिवार रात हथियारों से लैस बदमाशों ने मोबाइल व्यापारी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी जेब से 26 हजार रुपये नकदी और सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है

पुलिस के मुताबिक रेलवे रोड स्थित मोबाइल दुकान संचालक धीरज अरोड़ा शनिवार रात 9:30 बजे दुकान बंद कर हीरालाल मार्ग होते हुए ढालवाला स्थित अपने घर जा रहे थे। इस दौरान 10–15 बदमाशों ने मार्ग पर अचानक उन्हें घेरकर हाथापाई शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। व्यापारी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। हमले के बाद आरोपी उनकी जेब में रखी 26 हजार नकदी और सोने की चेन छीनकर मौके से भाग गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यापारी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनके सिर पर कई टांके आए हैं। पीड़ित ने इस बारे में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed