फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Appointment letter distribution program of nursing

Rishikesh News: एसपीएस राजकीय चिकित्सालय को मिले 12 नर्सिंग अधिकारी

Sun, 21 Jan 2024 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Appointment letter distribution program of nursing
I35 नर्सिंग अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा नियुक्तिपत्रI
विज्ञापन


एम्स रोड स्थित एक होटल में नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 35 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। जिसमें 12 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में होगी।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्तिपत्र सौंपे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि तीन हजार नर्सिंग अधिकारियों को वर्षवार नियुक्ति दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग पहला विभाग है जहां अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, जनजाति का कोटा सौ प्रतिशत पूरा हो गया है।
विज्ञापन




महिलाओं का 102 प्रतिशत कोटा पूरा कर लिया है। 2021 तक जिन्होंने भी नर्सिंग कोर्स किया है, लगभग उन सभी लोगों का कोटा पूरा हो गया है। अनुसूचित जाति, जनजाति का जो 2023 तक नर्सिंग का कोर्स किया है उन सबको नियुक्ति मिल गई है। इन लोगों का 14 वर्ष का वनवास पूरा हो गया है। इनमें से 27 लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 42 वर्ष हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उन लोगों को कोविडकाल के बहाने के कारण नियुक्ति मिल गई है। इसमें सौ फीसदी उत्तराखंड के लोगों को ही नौकरी मिली है। आगे हम 11 हजार लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दे रहे हैं। जिनमें तीन हजार नर्सिंग, 25 सौ वार्ड बॉय, एक हजार मेडिकल कॉलेज हरिद्वार, एक हजार मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ और एक हजार लोगों को ऊधमसिंह नगर में दे रहे हैं।



391 एएनएम की भर्ती सप्ताहभर के अंदर वर्षवार निकाल रहे हैं। 500 एमबीबीएस चिकित्सकों काे 30 मार्च तक नियुक्ति देंगे। एक हजार से अधिक टेक्निशियन की नियुक्ति भी वर्षवार की जा रही है।

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय में दो महीने के अंदर सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होगी। छह नर्सिंग अधिकारी को आईसीयू और वेंटिलेटर चलाने के लिए नियुक्ति दे दी है। 50 चिकित्सक पीजी कर रहे हैं। नेत्र चिकित्सक और ईएनटी के लिए सबसे पहले दो चिकित्सक सरकारी अस्पताल में भेजे जाएंगे। इस मौके पर उत्तराखंड महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, एनआरएचएम के अध्यक्ष सुरेश भट्ट, सीएमओ संजय जैन आदि शामिल रहे।



Iइन नर्सिंग अधिकारियों को मिली नियुक्तिI



नरगिस नेवार, लक्ष्मी राणा, रेखा नौटियाल, सौनी डेनियल, यशोदा रावत, रंजना असवाल, सुनीता गुसाईं, शिवानी, प्रतिमा, आरती राणा, रुचि कसनयाल, मीनाक्षी नेगी, हेमा पंत, प्रियंका नेगी, ममता उपाध्याय, चांदनी इलियास, दिव्या, संजना, फरहत जमाल, सुमनलता, शिखा शर्मा थापा, पुष्पा बिष्ट, नितिका कौशल, मोनिका नकोटी, प्रियंका सकलानी, अनामिका डबास, इंदु उपाध्याय, अनूषी यादव, प्रियंका, हरिकृष्ण बिजल्वाण, रवि सिंह, अजय सिंह पुंडीर, नीरज कुमार, आशीष राणा, अनिल शामिल थे।

Iकार्डियोलॉजिस्ट की चल रही कमीI



स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में कॉर्डियोलॉजिस्ट की कमी चल रही है। यदि कोई भी कॉर्डियोलॉजिस्ट सरकारी अस्पताल में काम करने का इच्छुक है तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसे छह लाख दिया जाएगा। कहा प्राइवेट सेक्टर वाले भी तीन-तीन दिन के लिए यहां आना चाहते हैं तो स्वास्थ्य विभाग उसे काम देगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले नियुक्तिपत्र उन्हें सौंपा जाएगा। हर जगह कार्डियोलाॅजिस्ट की कमी चल रही है।


Iएसडीएस विवि की जमीन होगी कब्जा मुक्तI

स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के पंडित ललित मोहन शर्मा में 21 करोड़ की लागत से बहुद्देशीय हॉल का निर्माण होगा। इसके दो सौ कंप्यूटर लगेंगे। इसके अलावा महाविद्यालय की भूमि को कब्जा मुक्त कर उसकी चहारदीवारी करने के बाद वहां स्टेडियम और शिक्षकों के लिए आवास बनाया जाएगा। इसके लिए जितना बजट लगेगा वह उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed