फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Applause from audience by flute presentations

मशहूर बांसुरी वादक ने दी बांसुरी की धुन की प्रस्तुति

Thu, 07 Nov 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Applause from audience by flute presentations
एम्स में स्पिक मैके संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बांसुरी वादक। - फोटो : RISHIKESH
एम्स में स्पिक मैके संस्था की ओर से शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कलाकारों की शास्त्रीय प्रस्तुति से श्रोता भावविभोर हो गए और शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

बुधवार को देरशाम एम्स स्थित मेडिकल कॉलेज लेक्चर हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने किया। इस मौके पर बांसुरी वादक चंदन कुमार ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां दीं। मृदंग पर जीएस रामानुजन ने शास्त्रीय प्रस्तुतियों को यादगार बना दिया। प्रो. मनोज गुप्ता ने कलाकार मैसूर चंदन कुमार, जीएस रामानुजन व स्पिक मैके के उत्तराखंड समन्वयक अभिषेक अग्रवाल को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. सुरेश कुमार शर्मा, प्रो. लतिका मोहन, प्रो. बीके बस्तिया, प्रो. कमर आजम, डॉ. गीता नेगी, डॉ. राजलक्ष्मी, श्रीनिवास गोसला रेड्डी, डॉ. राजेश पसरीचा, डॉ. बलराम जीओमर, डॉ. राकेश शर्मा, रुचिका रानी, प्रसन्न जैली, राखी मिश्रा, जनक जोशी, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (ओआईएमटी) के बीएड विभाग में स्पिक मैके संस्था की ओर से शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मशहूर बांसुरी वादक चंदन कुमार ने बांसुरी की सुंदर धुन प्रस्तुति दी। मुनिकीरेती स्थित कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. राजुल दत्त ने किया। इस मौके पर प्रो. प्रमोद उनियाल, डॉ. विकास गैरोला, डॉ. आम्रपाली, योगेश लखेड़ा, विजयकांत ममगाईं, अनिल रणाकोटी, प्राची शर्मा, दिशा ढींगरा, दीक्षा बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed