{"_id":"86afbd51a0e357cbd88620604a4ccefb","slug":"appeal-of-women-mangel-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी के नाम पर शराब नहीं परोसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी के नाम पर शराब नहीं परोसें
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहंदी के नाम पर मेहमानों को शराब परोसने की कुप्रथा के खिलाफ श्यामपुर की महिलाओं का आंदोलन लगातार जारी है। महिलाएं ऐसे घरों में दस्तक देकर लगातार अपील कर रही हैं, जिन घरों में विवाह समारोह होने वाले हैं। वह परिजनों से हाथ जोड़कर कॉकटेल प्रथा को समाप्त करने में सहयोग मांग रही हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उन्हें लगातार लोगों का सहयोग मिल रहा है। श्यामपुर खदरी महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाओं का अध्यक्ष कुसुम जोशी के नेतृत्व में श्यामपुर और आसपास के क्षेत्र में मेहंदी के नाम पर की जाने वाली कॉकटेल पार्टी का विरोध जारी है, वह निहायत विनम्रता से ऐसे परिवारों से मिलती हैं और मेहंदी में मेहमानों को शराब नहीं परोसने का आग्रह करती हैं।
विज्ञापन
जिसका प्रभाव भी लोगों पर देखा जाने लगा है। इतना ही नहीं दूसरे लोग भी इस अभियान से प्रेरणा लेने लगे हैं।
महिला मंगल दल अध्यक्ष कुसुम जोशी का कहना है कि हमें लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि शराब ने कई घरों को बर्बाद कर दिया है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही वह क्षेत्र में होने वाली शादियों में मेहंदी के अवसर पर शराब नहीं पिलाने के अभियान का अगला चरण प्रारंभ करेंगी। बताया कि बीते महीने हुए विवाह समारोहों में सभी परिवारों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिससे क्षेत्र के अधिकतर समारोहों में लोगों ने बार लगाकर शराब नहीं परोसी।
विज्ञापन
इस मौके पर सरस्वती गोदियाल, सुमन डंडरियाल, हीरा देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी, नीता देवी, सावित्री आदि मौजूद थे। बताया कि श्यामपुर निवासी शशि रावत और राजेंद्र सिंह मेवाड़ ने अपने परिवार में शीघ्र आयोजित होने वाली शादी में कॉकटेल नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने दल द्वारा अब तक के अभियान को कई मायनों में सफल बताया।