फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Anshika won the first prize in the junior category of the mathematics exhibition.

Rishikesh News: गणित प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में अंशिका ने मारी बाजी

Sat, 27 Dec 2025 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Anshika won the first prize in the junior category of the mathematics exhibition.
जयदेव प्रसाद उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज चौदह बीघा मुनि की रेती मे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। जयदेव प्रसाद उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज चौदह बीघा मुनि की रेती में गणित मॉडल प्रदर्शनी, गणित प्रश्न मंच और गणितीय पत्र वाचन का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपने मॉडल, तर्क, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति से यह सिद्ध कर दिया कि गणित केवल विषय नहीं, सोचने की शक्ति है। गणित प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग (गणित प्रदर्शनी) में कक्षा 11 बी की परमिता, मुस्कान, मोनिका भंडारी प्रथम, कक्षा नौ बी की सारा नेगी द्वितीय और दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणितीय पत्र वाचन में परमिता प्रथम, सारा नेगी द्वितीय, नव्या तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में अंशिका प्रथम, पीहू द्वितीय और अदिति सिलस्वाल, मानसी सेमवाल, अनन्या कोटियाल तृतीय रहे। प्रश्न मंच एवं उल्टी–सीधी गिनती में भूमिका जोशी प्रथम, प्रतिभा यादव द्वितीय और विभूति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रधानाचार्या रजनी रावत ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गणित हम सब के जीवन का अभिन्न अंग है। हमारे आसपास सब कुछ गणित से ही संबंधित है। इस अवसर पर सीमा यादव, रंजना रावत, सतीश रतूड़ी, नमिता सेमवाल, आशा असवाल, विक्रम भास्कर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed