रायवाला। मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मेयर शंभू पासवान, ग्राम प्रधान रायवाला सागर गिरी, प्रतीतनगर के प्रधान राजेश जुगलान और टिहरी फार्म की प्रधान ज्योति सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया। वार्षिकोत्सव उत्तराखंड लोक संस्कृति की थीम पर आधारित रहा। छात्रों ने लोकगीतों, नृत्यों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया। जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों की गंगा आरती, शिव बारात और फैंसी ड्रेस शो ने दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर प्रबंधक अर्पित पंजवानी, निकिता पंजवानी, महेश पंजवानी आदि उपस्थित रहे। संवाद