फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Annual Bhandara on Monday at Kalusiddh Peeth

Rishikesh News: कालूसिद्ध मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 23 Jan 2024 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Annual Bhandara on Monday at Kalusiddh Peeth
Iमंदिर में हुए भजन-कीर्तन, भंडारा, स्क्रीन पर देखा अयोध्या का लाइव प्रसारणI
विज्ञापन




देहरादून के चार प्रसिद्ध सिद्ध पीठों में शामिल कालूसिद्ध पीठ में सोमवार को न वार्षिक भंडारा था और न रविवार का दिन। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। दूर-दूर से लोग मंदिर में लाइव प्रसारण और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचे। कालूसिद्ध पीठ में हर साल जून में वार्षिक भंडारा होता है। जिसमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों के श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रत्येक रविवार को मंदिर में भक्तों का तांता लगता है। राम भक्ति में लोग इतने डूबे कि बिना किसी सूचना या बुलावे भीड़ उमड़ी।



कीर्तन मंडलियों ने कालूवाला में राम भजनों की प्रस्तुति दी। कालूवाला के स्कूली बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता आदि बनकर रामायण का मंचन किया। बच्चों ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। ग्राम प्रधान पंकज रावत ने बताया कि ग्रामसभा के लोगों की श्री राम और कालूसिद्ध बाबा में गहरी आस्था है। सोमवार को लोग अपने काम छोड़कर मंदिर में भजन-कीर्तन में शामिल हुए।
विज्ञापन






Iएयरपोर्ट पर प्रसाद बांटकर लगाए श्रीराम के जयकारेI



एयरपोर्ट भी प्रीपेड टैक्सी यूनियन की तरफ से प्रसाद यात्रियों को बांटा गया। टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों ने जय श्री राम का पटका पहनकर एयरपोर्ट पर राम नाम का जयघोष किया। यूनियन अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भारती, उपाध्यक्ष रोशन सैनी, सचिव दीपक पांडे, कीर्ति नेगी, गजपाल पंवार, मोनीष शर्मा, रिजवाण अहमद, मुकेश गौड, नरेंद्र रौतेला, विनोद भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed